नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में आज हम आपको भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों अर्थात Fundamental Rights of Indian Constitution के बारे में जानकारी देंगे। यहां पर मौलिक अधिकारों को आसानी से याद करने के लिए GK Hindi Trick बताएं गए है। मौलिक अधिकार सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, Railways, State PCS में अक्सर पूछे जाते है।

भारतीय संविधान के 6 मौलिक अधिकारों का ज्ञान होना हमारे लिए बहुत आवश्यक है। यदि हमें मौलिक अधिकारों का ज्ञान है तो कोई भी व्यक्ति हमारे मौलिक अधिकारों का हनन नहीं कर सकता है। यदि कोई व्यक्ति हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है तो हम उसके खिलाफ सीधे Supreme Court में याचिका लगा सकते है।
मौलिक अधिकार क्या है?
मौलिक अधिकार वे अधिकार हैं जो प्रत्येक भारतीय नागरिकों को संविधान द्वारा प्रदान किया जाता है। इनका उल्लंघन होने पर नागरिक सीधे सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) या उच्च न्यायालय (High Court) में जा सकते हैं। मौलिक अधिकार को नैसर्गिक अधिकार भी कहते हैं।
मौलिक अधिकारों की सूची (Article 12–35)
1. समानता का अधिकार (Right to Equality)
अनुच्छेद: 14–18
- कानून के समक्ष समानता
- भेदभाव का निषेध
- अस्पृश्यता का अंत
- उपाधियों का अंत
2. स्वतंत्रता का अधिकार (Right to Freedom)
अनुच्छेद: 19–22
- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
- शांतिपूर्वक सभा
- आवागमन, निवास, व्यवसाय
- जीवन व व्यक्तिगत स्वतंत्रता
3. शोषण के विरुद्ध अधिकार (Right Against Exploitation)
अनुच्छेद: 23–24
- मानव तस्करी निषेध
- बाल श्रम निषेध
4. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (Right to Freedom of Religion)
अनुच्छेद: 25–28
- धर्म मानने, पालन व प्रचार की स्वतंत्रता
5. संस्कृति एवं शिक्षा का अधिकार (Cultural & Educational Rights)
अनुच्छेद: 29–30
- अल्पसंख्यकों की भाषा व संस्कृति की रक्षा
- शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने का अधिकार
6. संवैधानिक उपचारों का अधिकार (Right to Constitutional Remedies)
अनुच्छेद: 32
- मौलिक अधिकारों की रक्षा हेतु न्यायालय जाने का अधिकार
- डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इसे “संविधान की आत्मा” कहा
भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार – GK Trick
Trick:- “समस्त शोध संस्कृति के उपचार के किये जाते हैं “
| ट्रिक शब्द | मौलिक अधिकार | अनुच्छेद |
| सम | समानता का अधिकार | 14 – 18 |
| स्त | स्वतंत्रता का अधिकार | 19 – 22 |
| शो | शोषण के विरुद्ध अधिकार | 23 – 24 |
| ध | धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार | 25 – 28 |
| संस्कृति | संस्कृति एवं शिक्षा का अधिकार | 29 – 30 |
| उपचार | संवैधानिक उपचार का अधिकार | 32 |
🔰Exam Point of View 🔰
- मौलिक अधिकार संविधान के भाग–III में हैं।
- अनुच्छेद 32 को संविधान की आत्मा कहा गया है।
- मौलिक अधिकार निलंबित हो सकते हैं (आपातकाल में)
- शिक्षा का अधिकार अब अनुच्छेद 21A में है।
निष्कर्ष (Conclusion)
भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 12 से 35) प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करते हैं। भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार हमें जन्म से प्रदान करता है। Supreme Court और High Court मौलिक अधिकार का संरक्षण करता है।
इस पोस्ट में मौलिक अधिकार को GK Hindi Trick से याद करना आसान हो गया है। यह पोस्ट SSC, Railway, UPSC, Police, State PCS जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
1. संविधान में कुल कितने अधिकार हैं?
Answer:- छह मौलिक अधिकार
2. मौलिक अधिकार कहाँ से लिया गया है?
Answer:- संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
3. संविधान के निर्माता कौन थे?
Answer:- डॉ. भीम राव अंबेडकर
4. मौलिक अधिकार का जनक कौन थे?
Answer:- सरदार वल्लभ भाई पटेल
5. पहला संविधान दिवस कब मनाया गया था?
Answer:- 26 नवंबर, 2015